डायबिटीज को हल्के में न लें: समय रहते पहचानें खतरे के संकेत:
डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो शरीर में रक्त शर्करा (Glucose) के असंतुलन के कारण होती है। यदि इसे समय पर नियंत्रित न किया जाए, तो यह हृदय, किडनी, आंखों और नसों को प्रभावित कर सकती है। बार बार प्यास लगना, अधिक भूख लगना, बार बार पेशाब आना और थकान महसूस होना इसके प्रमुख संकेत हैं।
साथ ही, कम रक्त शर्करा (Hypoglycemia) की स्थिति भी खतरनाक हो सकती है, जिसमें चक्कर आना, कमजोरी, घबराहट और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य इन लक्षणों का अनुभव कर रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर जांच, सही जीवनशैली और उचित उपचार से डायबिटीज के जोखिम और जटिलताओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उपरोक्त जानकारी वैज्ञानिक तथ्यों और शोध आधारित प्रमाणों पर आधारित है। डायबिटीज के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके साथ दिए गए स्कैनर को स्कैन करें।